Rajasthan CET 2022 (Graduate Level) Notification Out समान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले विभिन्न विभागों की भर्तियां सम्मिलित की गई है। सीईटी 2022 के लिए आवेदन 22 सितंबर 2022 से शुरू होंगे जो कि 21 अक्टूबर 2022 तक चलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं साथ ही समान पात्रता परीक्षा (CET) 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने हेतु डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan CET 2022 (Graduate Level) Detail
समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी (यूजी) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह परीक्षा राजस्थान में पहली बार हो रही है। इस परीक्षा में फिलहाल 8 विभागों के 2996 पद शामिल किए गए हैं। Rajasthan CET 2022 के लिए 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। परीक्षा 6 से 9 जनवरी के बीच होगी। परीक्षा एक से अधिक चरण में होने की स्थिति में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीईटी परिणाम के बाद प्रत्येक पद के लिए अलग से लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें पदों के मुकाबले 15 गुणा तक अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।
Rajasthan CET 2022 (Graduate Level) Posts Detail
समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2022 में फिलहाल 8 विभागों के 2996 पद शामिल किए गए हैं, साथ ही विभाग, पद एवं उनके पदों की संख्या की विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है
विभाग का नाम | पद का नाम | पदों की संख्या |
गृह रक्षा विभाग | प्लाटून कमांडर | 43 |
जल संसाधन विभाग | पटवारी | 272 |
जल संसाधन विभाग | जिलेदार | – |
कोष एवं लेखा विभाग | कनिष्ठ लेखाकार | 1923 |
राजस्व मण्डल | तहसील राजस्व लेखाकार | 198 |
महिला अधिकारिता | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) | 176 |
समेकित बाल विकास सेवाऐं | पर्यवेक्षक | – |
कारागार विभाग | उप जेलर | 49 |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 | 335 |
Rajasthan CET 2022 Age Limit
समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रैजुएट लेवल के लिए आयु सीमा पोस्ट के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है जो कि कुछ इस प्रकार है,साथ ही इसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है
- प्लाटून कमांडर : 20 से 40 वर्ष
- तहसील राजस्व लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 : 21 से 40 वर्ष
- अन्य सभी पदों के लिए : 18 से 40 वर्ष
Rajasthan CET 2022 Graduate Level Education Qualification
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
प्लाटून कमांडर | भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या उसके समतुल्य अहर्ता, या नायक सूबेदार या उससे ऊपर की रैंक का सम्यक रूप से भूतपूर्व सैनिक |
पटवारी | Graduate + Computer Course |
जिलेदार | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
कनिष्ठ लेखाकार | Graduate |
तहसील राजस्व लेखाकार | Graduate |
पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
पर्यवेक्षक | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
उप जेलर | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 | भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक |
How To Apply For Rajasthan CET 2022
- सबसे पहले आप लोगों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- वहां आप लोगों को रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट का ऑप्शन देखने को मिलेगा आप लोगों को उस पर क्लिक करना है
- उसके बाद अगले पृष्ठ में आप लोगों के सामने वर्तमान में चल रही सभी भर्तियों की लिस्ट खुल जाएगी आप लोगों को “सीईटी ग्रैजुएट लेवल 2022” के सामने अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप लोगों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर लेना है ।
- लॉग इन करने के बाद आप लोगों के सामने Rajasthan CET 2022 ग्रैजुएट लेवल के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी आप लोगों को सही-सही भर देनी है और अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है ।
- उसके बाद आप लोगों को अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
Application Fees
सीईटी ग्रैजुएट लेवल 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है जो कि कुछ इस प्रकार है –
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) मात्र एक पात्रता परीक्षा है। समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) में सम्मिलित पद पर भर्ती सुसंगत सेवा नियमों के उपबंधों के अनुसार की जायेगी। किसी अभ्यर्थी का समान पात्रता परीक्षा में उपस्थित होने तथा स्कोर अर्जित कर लेना मात्र ही उसे नौकरी की गारंटी नहीं देगा। अभ्यर्थियों को भर्ती एजेन्सी द्वारा संचालित लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों में आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा और उसे अर्हित करना होगा
- समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जायेगी समान पात्रता परीक्षा का स्कोर परिणाम की दिनांक से एक वर्ष के लिये मान्य होगा।
- बोर्ड द्वारा उन समस्त अभ्यर्थियों के अंक, जो समान पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुये है, प्रकाशित किया जायेगा।
- समान पात्रता परीक्षा में उपस्थित होने के प्रयासों की संख्या के संबंध में कोई निर्बंधन नहीं होगें। अभ्यर्थियों के पास समान पात्रता परीक्षा में अपना स्कोर सुधारने का अवसर होगा। किसी अभ्यर्थी का समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) में सम्मिलित पदों के लिये आने वाली परीक्षा से पूर्व का सर्वोत्तम उपलब्ध स्कोर मान्य होगा।
Important Links And Dates
CET 2022 Form Start Date | 22 September 2022 |
CET 2022 Form Last Date | 21 October 2022 |
Official Notification | Click Here |
Syllabus And Exam Pattern | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
Rajasthan CET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक चलेंगे?
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2022 से लेकर 21 अक्टूबर 2022 तक चलेंगे।Rajasthan CET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?
राजस्थान सीईटी ग्रैजुएट लेवल 2022 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऊपर बता दी गई है अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।