Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी इसमें बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत विभिन्न स्कूलों में खाली पदों के लिस्ट जारी कर दी गई है। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Online Apply Kaise Kare, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 form start date, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 pdf form notification, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 notification pdf, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Last date, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Selection process सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को गेस्ट फैकेल्टी लगाकर भरा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 17 अक्टूबर 2022 को शिक्षकों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाने का टाइम फ्रेम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 नवंबर 2022 को स्कूल वाइज सभी खाली पदों की जानकारी प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 19 नवंबर 2022 तक कार्य ग्रहण कर सकेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए रिटायर शिक्षकों के साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति दी जाएगी।

.Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 ke liye apply kaise kare, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Application form pdf, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 post wise vacancy details, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 ke liye form kaise bhare, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Age limit, Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Application form Fee राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें। राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवेदन प्रोसेस एवं इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Latest News
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों पर अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के इसमें रूचि नहीं लेने के कारण शिक्षा विभाग को विद्या संबल योजना में बदलाव करना पड़ा है। अब B.ed और रीट की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान की 64781 स्कूलों में लगभग 93147 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पर अब गेस्ट फैकेल्टी के रूप में शिक्षक लगाए जाएंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। वहीं सरकार द्वारा 60260 पदों पर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में अभ्यर्थियों को प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की जांच विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ करेंगे। राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सलंगन कर विभाग स्कूल समय में संबंधित स्कूल में प्रिंसिपल या पीईईओ को आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए खुद उपस्थित होगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Age Limit
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निजी अभ्यर्थी संबंधित पद की पात्रता के हिसाब से योग्यता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 किन पदों पर शिक्षक लगेंगे
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, लेवल प्रथम और द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षकों के पदों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी और अधिक विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 खाली पदों का प्रकाशन कहां होगा
इसमें स्कूल वाइज खाली पदों का प्रकाशन संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड, क्षेत्री या गांव के सार्वजनिक स्थान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 मेरिट सूची का निर्धारण
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन करने के बाद वरीयता सूची तैयार की जाएगी। गेस्ट फैकेल्टी के लिए प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच के बाद स्कूल की ओर से सूची प्रकाशित की जाएगी। वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंकों का 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक को का 25% अंक भार जोड़कर तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Required Documents
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स नीचे दिए गए हैं।
- आवेदक के सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
- अभी तक का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
- राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र।
- विकलांग प्रमाण पत्र।
- शिक्षा क्षेत्र संबंधी अन्य कोई प्रमाण पत्र।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Education Qualification
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है इसके अलावा अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकता है।
Post Name | Education Qualification |
व्याख्याता (विभिन्न विषय) | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय) | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय) | राजस्थान पंचायत राज नियम–1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
अध्यापक लेवल-1 | राजस्थान पंचायत राज नियम-1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
प्रयोगशाला सहायक | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Salary
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए वेतन इस प्रकार रखा गया है।
पद (अध्यापक / प्रशिक्षक) | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
ग्रेड-III (अध्यापक लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय) | 1st to 8th | 300 रुपए | 21000 रुपए |
ग्रेड-II (वरिष्ठ अध्यापक) | 9th to 10th | 350 रुपए | 25000 रुपए |
ग्रेड-I (प्राध्यापक) | 11th to 12th | 400 रुपए | 30000 रुपए |
प्रयोगशाला सहायक | – | 300 रुपए | 21000 रुपए |
शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक | – | 300 रुपए | 21000 रुपए |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान विद्या संबल योजना 2022
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022: विभाग में शिक्षण कार्यो में शिक्षकों/ प्रशिक्षकों/ प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है. अतः विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों/ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिए “विद्या संबल योजना’ लागू की जा रही है, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को एतद् द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निम्नांकित सामान्य निर्देश जारी किए जाते है:
- गैस्ट फैकल्टी केवल स्वीकृत रिक्त पद के विरूद्ध ली जा सकेगी।
- सम्बन्धित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट कल्टी के रूप में लगाया जा सकेगा।
- गैस्ट फैकल्टी हेतु देय मानदेय की दरें:
- रिक्त पद भरे जाने पर उपरोक्त व्यवस्था स्वतः समाप्त समझी जाएगी।
- ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ संस्थाओं/महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में संवर्गवार एवं विद्यालयवार गैस्ट फैकल्टी की आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैस्ट फैकल्टी हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचना को समेकित कर संवर्ग वार रिक्त पदों के अनुरूप सेवा निवृत कार्मिकों को संविदा पर नितांत अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक नियुक्ति हेतु सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगें एवं प्राप्त आवेदन पत्रों को संवर्गवार संमेकित कर व्याख्याता एवं समकक्ष पद पर नियुक्ति के पात्र कार्मिकों की संविदा नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को, वरिष्ठ अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु सम्बन्धित संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को एवं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को नियुक्ति हेतु प्रेषित करेंगे।
- गैस्ट फैकल्टी के कार्य की समुचित मॉनिटरिंग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
- संस्था प्रधान द्वारा संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। गैस्ट फैकल्टी के रूप में रखे जाने वाले कार्मिकों को भुगतान सम्बन्धित विद्यालय में 01-संवेतन उपमद में उपलब्ध रिक्त पद के बजट प्रावधान से किया जावेगा।
- आरक्षण के संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करावें।
- एक ही पद हेतु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संविदा नियुक्ति की वरियता आवेदक रा प्रस्तुत गत 2 वर्षों के परीक्षा परीणाम एवं सेवा निवृत न्यूनतम आयु के प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Schedule
Event | Date |
विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन | 1 November 2022 तक |
आवेदन की तिथि | 2 November 2022 से 04 November 2022 (विद्यालय समय में) |
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल) | 5 November 2022 |
पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी करना | 7 November 2022 |
आपत्तियाँ मांगना | 9 November 2022 |
अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई) | 10 November 2022 |
मूल दस्तावेजों की जाँच करना | 11 November 2022 |
आदेश जारी करना | 12 November 2022 |
कार्यग्रहण की अंतिम तिथि | 19 November 2022 |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 District wise official notification
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के डिस्टिक वाइज ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिए हैं. राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत जिन जिलों के नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं. उन्हें डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डिस्टिक वाइज नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके यह देख सकता है, कि किस जिले की किस स्कूल में, किस विषय के कितने पद खाली हैं. उसी के हिसाब से अभ्यर्थी उनके लिए आवेदन कर सकता है. Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के डिस्टिक वाइज सभी स्कूलों के नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिए हैं.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Important Dates
Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 | 2 November 2022 |
Last Date Offline Application form | 4 November 2022 |
Application form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा?
राजस्थान विद्या संबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए कौन आवेदन कर सकता है.
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए संबंधित पद की योग्यता रखने वाला कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है.
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक है.
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में स्कूल वाइज खाली सीटों की संख्या कब प्रकाशित की जाएगी।
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत खाली सीटों की संख्या 1 नवंबर 2022 तक प्रकाशित कर दी जाएगी। जिसे अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर या संबंधित स्कूल से देख सकेंगे।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए आवेदन करने के बाद मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी?
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए अस्थाई मेरिट लिस्ट 7 नवंबर 2022 को जारी की जाएगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट यानी वरीयता सूची 10 नवंबर 2022 को जारी की जाएगी।
Applly Online – Click Here Ajpal
Thank you for sharing the information. Wonderful blog & good post. Keep Blogging!
Tractor